Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'प्रोजेक्ट के' से प्रभास का फर्स्ट लुक रिलीज, एक्टर का दिखा जबरदस्त अंदाज

'प्रोजेक्ट के' से प्रभास का फर्स्ट लुक रिलीज, एक्टर का दिखा जबरदस्त अंदाज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (12:37 IST)
prabhas first look poster out : साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निर्माता नाग अश्‍विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास के साथ अभिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हसन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 
बीते दिनों इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं अब वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'प्रोजेक्ट के' से प्रभास का का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। प्रभास के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है।
 
पोस्टर में प्रभास दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके बाल बढ़े हुए हैं। एक्टर का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रभास के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'अब हीरो का उदय हो चुका है और गेम बदल चुका है। ये प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास हैं। इस प्रोजेक्ट की पहली झलक 20 को अमेरिका और 21 को इंडिया में दिखाई जाएगी।'
 
बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। 'प्रोजेक्ट के' को भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, अक्षय कुमार बोले- दोषियों को कड़ी सजा मिले...