Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रभास के फैंस की मांग, भोजपुरी में डब हो 'साहो'

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (17:22 IST)
बाहुबली फेम प्रभास हमेशा दमदार परफॉर्मेंस के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आए हैं और हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया पेश करना सुनिश्चित किया है। प्रभास हमेशा किसी भी एक्शन फिल्म के लिए हर निर्देशक की पहली पसंद रहे है और साथ ही वह अब एक सर्वोत्कृष्ट बॉलीवुड हीरो बन गए है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म साहो को बेहद सरहाया गया था और बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी।


प्रभास ने अपनी खूबसूरत फिसिक का सबसे अच्छा उपयोग करते हुए साहो में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस में से एक दी है, जिसमें अभिनेता ने श्रद्धा कपूर के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। देश के कोने-कोने में उपस्थित प्रभास के फैंस एक्शन से भरपूर इस फिल्म को भोजपुरी में डब करने की मांग शुरू कर दी है। 

ALSO READ: ‘अंग्रेजी मीडियम’ के बाद आएगा ‘चाइनीज मीडियम’?
 
फिल्म को इससे पहले हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया था। अब, यह मांग इस बात की गवाही है कि ज़ोन, भाषाओं और भौगोलिक क्षेत्रों से परे, उनकी लोकप्रियता कितनी विशाल है।
 
हाल ही में, फिल्म को जापान में रिलीज किया गया था जहां दर्शकों ने अपने पसंदीदा एक्शन सुपरस्टार पर बेशुमार प्यार की बरसात की थी। अभिनेता को साहो के लिए हर तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही है।
 
प्रभास ने हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर काम किया है और हमेशा अपनी सभी फिल्मों के प्रति समर्पित रहे हैं। जब फैंस और फैन फॉलोइंग की बात आती है तो इसकी कोई सीमा नहीं है और इस आंकड़े में हर दिन इज़ाफ़ा देखने मिल रहा है। प्रभास जल्द नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फ़िल्म में नज़र आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments