Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इतने करोड़ के बजट में बनेगी प्रभास की 'आदिपुरुष', जानिए डिटेल्स

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (12:54 IST)
निर्देशक ओम राउत साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' बनाने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद यह सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होगी।

 
खबरों के अनुसार इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए रखा गया है। प्रभास के साथ हाई बजट की फिल्मों का नाम जुड़ता ही जा रहा है। बाहुबली के करोड़ों के बजट के बाद उनकी साहो भी 350 करोड़ के बजट के साथ रिलीज की गई थी। निर्देशक ओम राउत अब आदिपुरुष को लेकर भी इसी तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। 

ALSO READ: टाइगर श्रॉफ की तीन फिल्मों, गणपत, हीरोपंती 2 और रैम्बो, की प्लानिंग तैयार
 
खबर अनुसार आदिपुरुष का बजट 350 से 400 करोड़ के करीब होने वाला है। जो कि अपने आप में ये साबित करता है कि स्क्रीन पर फिल्म का स्केल कितना बड़ा होने वाला है। खबरों के अनुसार फिल्म निर्देशक ओम राउत ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मैंने पिछले दिनों में इस पर रिसर्च किया था। लॅाकडाउन में मेरी काफी मदद हुई है। 
 
आदिपुरुष को लेकर जैसी स्क्रिप्ट मेरे दिमाग में थी। वैसी ही बनकर ये फिल्म तैयार हुई है। मैंने एक साल पहले इसे लिखकर रख लिया था। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में इसमें कई सारे बदलाव किए गए। तानाजी द अनसंग वॅारियर की सफलता के बाद लोग आदिपुरुष में भी ऐसे ही विजुअल्स देखना चाहेंगे। प्रभास भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। जब हमने उन्हें फिल्म के बारे में बताया तो वो खुश हुए। उनसे बेहतर हीरो हमें मिल नहीं सकता था।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग साल 2021 से शुरू होगी। वहीं इसकी रिलीज के लिए तारीख 2022 तय की गई है। यानी ये आने वाले साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक होने वाली है। आदिपुरुष फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम के साथ अन्य लोकप्रिय भाषाओं में डब की जाएगी। 
 
इस फिल्म के किरदारों की बता करें तो आदिपुरुष एक पौराणिक कहानी है, जिसमें प्रभास भगवान राम, सैफ अली खान, लंकेश (रावण) और अजय देवगन भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments