Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान संग अफेयर की खबरों पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे सिंगल रहना पसंद...

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (11:57 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग रोमांस करते दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही सलमान खान का नाम पूजा हेगड़े संग जोड़ा जाने लगा था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सलमान का नाम अपनी फिल्म की को-एक्ट्रेस संग जुड़ा हो, इससे पहले भी उनका नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है।

 
वही अब पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ अपने कथित रोमांस के बारे में बात की है। ईटाइम्स से बात करते हुए पूजा ने कहा कि वह इस समय सिंगल हैं और केवल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं इसे क्या कहूं? मैं अपने बारे में चीजें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं। मुझे सिंगल रहना पसंद है। 
 
पूजा हेगड़े ने कहा कि मैं वास्तव में अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं एक शहर से दूसरे शहर में जाने की उम्मीद कर रही हूं। अभी यही मेरा टारगेट है। मैं अब इन अफवाहों पर ध्यान भी नहीं दे सकती, लेकिन अब मैं क्या करूं।
 
बता दें कि पूजा हेगड़े और सलमान खान के अफेयर की खबरों को तब हवा मिली जब भाईजान एक्ट्रेस के भाई ऋषभ की शादी में शामिल हुए थे। हालांकि अब पूजा ने साफ कर दिया है कि वह सिंगल हैं। 
 
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला सिद्धार्थ निगम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments