Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोशल मीडिया पर उड़ी महेश भट्ट के निधन की अफवाह, पूजा भट्ट ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

Webdunia
मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट 20 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। वह अपनी सुपरहिट फिल्म सड़क के सीक्वल को डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ी थी कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया है। इस अफवाह पर उनकी बेटी पूजा भट्ट ने जवाब दिया है।


पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें महेश भट्ट को लेकर जानकारी देने के साथ ही अफवाह उड़ाने वालों को करारा जवाब भी दिया है। 
 
पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की सेहत को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, ये उन अफवाह फैलाने वाले लोगों के लिए है जो परेशान है मरे पिता का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया है। ये रहा सबूत कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपना जीवन मस्त तरीके से जी रहे हैं।
 
ALSO READ: राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
 
पूजा भट्ट का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
 
इस फिल्म में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और महेश भट्ट पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म 'सड़क 2' 1991 में आई सड़क का सीक्वल है। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड स्टार्स थे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments