Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्राइवेट फोटो लीक से सगाई टूटने तक, विवादों से भरी है 'पीएस 1' की एक्ट्रेस तृषा की पर्सनल लाइफ

प्राइवेट फोटो लीक से सगाई टूटने तक, विवादों से भरी है 'पीएस 1' की एक्ट्रेस तृषा की पर्सनल लाइफ

WD Entertainment Desk

, रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (17:37 IST)
मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ साउथ ब्यूटी तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में हैं। 
webdunia
तृषा फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अफेयर तो कभी लिपलॉक फोटोज लीक तक तृषा का नाम कई विवादों से जुड़ा है।
 

webdunia
साल 2005 में तृषा और थलापति विजय के कथित अफेयर ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबरें थीं कि तृषा के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण विजय की मैरिड लाइफ मुश्‍किल में पड़ गई थी। 
webdunia
तृषा का नाम राणा दग्गुबती के साथ भी जुड़ा। दोनों का अफेयर टॉक ऑफ द टाउन रहा। हालांकि यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। 
 
webdunia
तृषा और राणा दग्गुबाती की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई थी। तस्वीर में दोनों किस करते दिख रहे थे।
 
webdunia
तृषा ने जनवरी 2015 में चेन्नई के एक बिजनेसमैन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। लेकिन कुछ महीनों बाद ही यह रिश्ता टूट गया। 
 

webdunia
तृषा जल्लीकट्टू के खिलाफ बयान देकर भी विवादों में फंस चुकी हैं। इसके बाद उन्हें अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करना पड़ा था। 
Edited by : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज