Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'जेलर' खूंखार विलेन विनायकन ने पुलिस स्टेशन में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

'जेलर' खूंखार विलेन विनायकन ने पुलिस स्टेशन में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (11:50 IST)
police arrested jailer villain: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर' में विलेन वर्मन का रोल निभाने वाले एक्टर विनायकन को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर को केरल पुलिस ने नशे की हालत में पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
 
खबरों के अनुसार विनायकन ने कथित तौर पर एर्नाकुलम टाउन नॉर्थ पुलिस थाने में नशे की हालत में हंगामा किया। विनायकन ने अपने अपार्टमेंट में कुछ हंगामा कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने में तलब किया था। वह शराब पीने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपने शब्दों और गतिविधियों से पुलिस के कार्य में बाधा डाली।
 
विनायकन ने पुलिस स्टेशन में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनायकन को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। अभी इस बारे में और जानकारी सामने नहीं आई है।
 
विनायकन मलयालम और तमिल फिल्मों के एक्टर हैं। वह डांसर और म्यूजिक कंपोजर भी है। रजनीकांत स्टारर 'जेलर' में उन्हें खूंखार विलेन के रोल में काफी पसंद किया गया था। विनायकन कई फिल्मों का म्यूजिक भी कंपोज कर चुके हैं, और कुछ गाने भी गा चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वैभवी मर्चेंट ने बताया 'टाइगर 3' का गाना 'लेके प्रभु का नाम' क्यों हुआ तुरंत हिट