Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' पर लगा अ‍श्लीलता फैलाने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा विरोध

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (17:39 IST)
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 को शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका है और शो अपने प्रीमियर के समय से ही चर्चा में है। बिग बॉस का हर सीजन किसी ना किसी वजह से विवादों में आ जाता है। इस बार के सीजन में पिछली बार की तुलना में काफी बदलाव किए गए हैं और इन्हीं बदलावों में से एक बदलाव मेकर्स के गले की फांस बनता नजर आ रहा है।


यह बदलाव है लड़कियों के साथ लड़कों का बेड शेयर करना। शो में हो रही अश्लीलता और अनजान लोगों को बेड पार्टनर्स बनाए जाने के कारण ट्विटर पर इसका खूब विरोध हो रहा है।
 
बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर कई लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे थे। कई यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस के जरिए लव जेहाद को बढ़वा देने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने कहा कि शो की वजह से भारतीय संस्कृति खतरे में है।
 
ALSO READ: ऋषि कपूर ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
 
अब बिग बॉस के विरोध में ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। कैट ने प्रकाश जावड़ेकर से कलर्स टीवी पर चल रहे शो पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
 
कैट का कहना है कि सीरियल से अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिग बॉस से हमारे देश के पुराने पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। टीआरपी और मुनाफे की लालसा में बिग बॉस के जरिए देश में सामाजिक समरसता को धूमिल किया जा रहा है। ऐसे कृत्यों को भारत जैसे देश की विविध संस्कृति वाले देश में कतई इजाजत नहीं दी जा सकती।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments