Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक दूजे के हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, वायरल हो रही शादी की तस्वीरें

Webdunia
रविवार, 10 जुलाई 2022 (10:42 IST)
एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को रेसलर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। करीब 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। दोनों ने आगरा में सात फेरे लिए। पायल और संग्राम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

 
पायल और संग्राम की शादी की तमाम रस्में आगरा के जेपी पैलेस होटल में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। वायरल हो रही तस्वीरों में उनकी शादी की सभी रस्में दिखाई गई हैं, जिसमें वरमाला, सात फेरे, मंगलसूत्र, सिंदूर समेत शादी की सभी रस्में हैं।
 
पायल रोहतगी सुर्ख लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होंने वी नेकलाइन ब्लाउज पहना था। अपने लुक को उन्होंने दो दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। नाक में नथ, मांग टीका, चूड़ी और बिंदी लगाए पायल बेहद प्यारी लग रही थीं।
 
वहीं संग्राम सिंह ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों अपने-अपने लुक में काफी सुंदर लग रहे थे। दोनों की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए। 
 
बता दे कि संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी से शादी करने की इच्छा हाल ही में जताई थी, वह अपने बर्थडे के दिन यानि 21 जुलाई को शादी करनेवाले थे। लेकिन शुभ मुहूर्त 9 जुलाई को निकला था। शादी के बाद यह कपल दिल्ली और मुंबई में अपने खास लोगों के लिए रिसेप्शन देगा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments