Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'लाइफ इन अ मेट्रो 2' की कास्ट से परिणीति चोपड़ा हुई बाहर

Webdunia
वर्ष 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' एक शानदार हिट फिल्म थी। इसमें कई अलग-अलग कहानियां दिखाई गई थीं। फिल्म में कास्ट भी दमदार थी जिसमें कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौट, शर्मन जोशी, धर्मेंद्र, शिल्पा शेट्टी, इरफान खान, शाइनी आहूजा, केके मेनन जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म सिर्फ हिट नहीं हुई थी बल्कि क्रिटिक्ज़ ने भी इसे पसंद किया था। 
 
अब फिल्म के सीक्वल की चर्चा चल रही है। इसके लिए अनुराग बसु ने एक बार फिर डायरेक्शन का जिम्मा संभाला है। साथ ही कास्ट भी तय हो रही है। 'लाइफ इन मेट्रो 2' के लिए अब तक तापसी पन्नू, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे तय हो चुके हैं। वहीं राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सैफ अली खान जैसे सितारों को लेने की बात चल रही है। इनके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा को भी कास्ट किया गया था, लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही परी इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। 
 
परिणीति चोपड़ा के पास अभी दूसरी फिल्में भी हैं। नमस्ते इंग्लैंड के बाद परी, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी' कर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का अनाउंसमेंट भी काफी पहले से हो चुका है। ऐसे में 2019 परिणीति के लिए पूरा बुक है और यही कारण है परी का 'लाइफ इन अ मेट्रो 2' से बाहर होने का। 
 
दरअसल परी के साथ डेट्स की तकलीफ है। जिन तारीखों की मांग 'लाइफ इन मेट्रो' के निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु कर रहे थे वो तारीखें परिणीति नहीं दे पा रही थी इसीलिए उन्होंने इस फिल्म से बाहर निकलने का ही फैसला लिया। 
 
अब मल्टी-स्टारर फिल्म में सभी कलाकारों का सेम डेट्स मिल पाना मुश्किल ही होता है। इसलिए हो सकता है फिल्म को शुरू होने में टाइम लगे। अब परी की जगह कौन हीरोइन शामिल होगी यह देखना होगा। वहीं बात करें परिणीति की फिल्म 'केसरी' की, तो फिल्म के सेट पर तबाही होने के बाद अब टीम फिर से शूटिंग करने के लिए तैयार है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments