Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रेग्नेंसी की खबरों से परेशान हुईं परिणीति चोपड़ा, अब वीडियो शेयर करके दिया जवाब

परिणीति के लूज कपड़े पहनने पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार आ रही हैं

प्रेग्नेंसी की खबरों से परेशान हुईं परिणीति चोपड़ा, अब वीडियो शेयर करके दिया जवाब

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (17:00 IST)
Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परि‍णीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान परिणीति ढीले-ढाले कपड़े पहने स्पॉट हो रही हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि बीते दिनों एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में इस अफवाहों पर जवाब भी दिया था। 
 
लेकिन इसके बावजूद परिणीति के लूज कपड़े पहनने पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार आ रही हैं। इसलिए परिणीति ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर करके जवाब दिया है। इस वीडियो में परिणीति एकदम फिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो ेमं परिणीति ने व्हाइट कलर का पैंटसूट पहने बॉस लेडी लुक की झलक दिखाई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वीडियो में परिणीति ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर छपी खबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह फिटेड कपड़ों के एरा में वापस लौट रही हैं। 
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग 24 सितंबर 2023 को शादी रचाई थी। दोनों ने उदयपुर में परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विजय देवरकोंडा ने नीलाम कर दिया था अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड, सालों बाद बताई वजह