Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते से परिवार खुश! जल्द बज सकती हैं शादी की शहनाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते से परिवार खुश! जल्द बज सकती हैं शादी की शहनाई

WD Entertainment Desk

, रविवार, 26 मार्च 2023 (17:20 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति का नाम आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग जुड़ रहा है। दोनों को बीते दिनों मुंबई में साथ में लंच डेट और फिर डिनर पर स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं लंच के बाद परिणीति और राघव एक ही कार में बैठकर होटल से रवाना होते हुए भी नजर आए। इसके बाद से अटकलें लगने लगी की दोनों रिलेशनशिप में हैं।

 
हालांकि परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। राघव चड्ढा से जब मीडिया ने परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कह दिया कि उनसे राजनीति के सवाल पूछे जाए, परिणीति के नहीं। वहीं अब परिणीति और राघव की शादी की खबरें भी सामने आने लगी है। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति और राघव के परिवार वाले शादी की बातें कर रहे हैं। अभी दोनों के फैमिली मेंबर्स अपने-अपने काम में बिजी है, इसलिए तारीख के अनाउंसमेंट में समय लग रहा है। हालांकि परिणीति और राघव चड्ढा की इगेजमेंट की घोषणा जल्द हो सकती है। 
 
बताया जा रहा है कि जल्द ही एक फॉर्मल अनाउंसमेंट और रोका समारोह होगा। दोनों के परिवार इस पर चर्चा कर रहे है। परिणीति और राघव की फैमिली दोनों के साथ होने से खुश है। 
 
बता दें कि राघव चड्ढा पंजाब से सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद हैं और आम आदमी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की है। परिणीति और राघव को इग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से आउट होने के बाद इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, तब्बू से है खास कनेक्शन!