Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोशल मीडिया पर उड़ी Paresh Rawal के निधन की अफवाह, एक्टर बोले- गलतफहमी के लिए खेद है...

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (17:05 IST)
देशभर में कोरोनावायरस का कहर देखने को मिल रहा है। इस महामारी के कारण हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के निधन की अफवाह वायरल हो रही है। अब बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के‍ निधन की अफवाह भी सोशल मीडिया पर उड़ गई। 

 
एक यूजर ने लिखा था कि परेश रावल का निधन हो गया है। इस पोस्ट में परेश रावल की तस्वीर भी शेयर की गई थी। हालांकि इससे पहले लोग ऐसी अफवाहों को और ज्यादा आगे बढ़ाएं। परेश रावल ने खुद इस पर सफाई देते हुए बता दिया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और ऐसी खबरें अफवाह मात्र हैं।
 
परेश रावल ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर लगी है। साथ में लिखा है, आज दिनांक 14/05/2021 को सुबह 7:00 बजे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल जी की मृत्यु हो गए। साथ में जलते दिए या मोमबत्ती के साथ श्रद्धांजलि दी गई है। 
 
इस पोस्ट के साथ परेश रावल ने कॉमेंट किया, गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं 7 बजे के बाद सोया था। परेश रावल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स परेश की लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।
 
इससे पहले 'रामायण' में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर उड़ चुकी है। सीरियल में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने इस बात का खंडन किया था। वहीं 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल प्ले करने वाले मुकेश खन्ना की मौत की खबर भी उड़ चुकी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments