Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' में हुई पंकज त्रिपाठी की एंट्री, निभाएंगे यह रोल

इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' में हुई पंकज त्रिपाठी की एंट्री, निभाएंगे यह रोल
पंकज त्रिपाठी ने पिछले कुछ सालों से अपने अभिनय से खुब नाम कमाया है।  अपने रोल्स को अलग तरीके से करने के लिए पंकज त्रिपाठी बहुत फेमस हैं। फिल्म स्त्री, लुका-छुपी में अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाले पंकज त्रिपाठी अब इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आने वाले हैं।


webdunia
पिछले कई दिनों से इरफान खान की इस कमबैक फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। खबर है कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी कैमियो करते नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने कहा, इस फिल्म में काम करने का डिसीजन मैंने इसलिए लिया है क्योंकि फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान और प्रोड्यूसर दिनेश विजान के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है।


खबरों के मु‍ताबिक पंकज फिल्म में टोनी नाम के एक व्हीलर-डीलर का रोल प्ले करेंगे जो इरफान और उनकी बेटी को यूके तक ले जाने में मदद करता है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान, पंकज त्रिपाठी को अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए वे हमेशा किसी ना किसी वजह से ये कोशिश करते हैं कि उनकी फिल्मों में पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी रहे। 
 
webdunia
अंग्रेजी मीडियम के पहले शेड्यूल की शूटिंग, उदयपुर में शुरू कर दी गई। इस फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान कुछ समय पहले ही यूएस से इलाज करा कर लौटे हैं। अंग्रेजी मीडियम का पहला पार्ट हिंदी मीडियम था। ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।
 
वहीं, पंकज त्रिपाठी की बात करे तो वे फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे साथ ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पंकज जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लवगुरु बन कार्तिक आर्यन को प्यार के गुर सिखाएंगे रणदीप हुड्डा