Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ईडी का नोटिस, विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप

Webdunia
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर गंभीर आरोप लगा है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्र की स्मगलिंग करने के आरोप में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने राहत फतेह अली खान को फेमा के तहत शोकाज नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। राहत फतेह अली खान पर अवैध तरीके से भारत में 3,40,000 यूएस डॉलर कमाने का आरोप लगा है। इस रकम में से उन्होंने 2,25,000 डॉलर की स्मगलिंग की। 
 
कहा जा रहा है अगर जांच एजेंसी उनके के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उन्हें स्मगलिंग की गई रकम पर 300 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। अगर वे जुर्माना नहीं देते तो उन्हें लुकआउट नोटिस दिया जाएगा। साथ ही भारत में राहत के कार्यक्रमों पर भी रोक लग सकती है।
 
पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले साल 2011 में राहत फतेह अली खान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सवा लाख डॉलर के साथ गिरफ्तार गया था। उस समय राहत इन पैसों से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं थे। राहत के साथ उनके प्रबंधक मारूफ और इवेंट मैनेजर चित्रेश को भी हिरासत में लिया गया था।
 
राहत फतेह अली खान मशहूर पाकिस्तानी सिंगर हैं। बॉलीवुड में साल 2003 से करियर की शुरुआत की। राहत फतेह अली खान के सूफियाना अंदाज में गाए रोमांटिक गानों को काफी पसंद किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments