Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑस्कर विजेता हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (18:00 IST)
Photo - Twitter
ऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर एक हफ्ते बाद अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया से विदा हो गए। विलियम के निधन की जानकारी उनके बेटे विल ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

 
विल ने लिखा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि विलियम हर्ट, मेरे पिता और ऑस्कर विनिंग एक्टर का 13 मार्च 2022 को निधन हो गया है। 72 बर्थडे से 1 हफ्ते पहले ही वह हम सभी को छोड़कर चले गए। वह शांति से बिना किसी को परेशान किए बिना चले गए। पूरा परिवार उनके जाने से सदमे में है इस वजह से हम सभी आपसे ऐसे वक्त में प्राइवेसी चाहते हैं।
 
विलियम हॉलीवुड के दिग्गज स्टार रहे हैं। उन्होंने मार्वल्स फ्रैंचाइजी की ज्यादातर फिल्मों में काम किया है। विलियम ने अपने करियर के शुरुआत में कई इंटलैक्चुल किरदार निभाए हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने कई साइंस फिक्शन और मार्वल की फिल्मों में काम किया।
 
विलियम हर्ट कैंसर से पीड़ित थे। इस गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की बात खुद विलियम ने साल 2018 में बताई थी। वह टर्मिनल प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, जो उनकी उनकी हड्डियों तक फैल चुका था। 
 
विलियम हर्ट ने किस ऑफ द स्पाइडर वुमन, ब्लैक विंडो, कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर, द इनक्रैडिबल हल्क और द होस्ट जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें तीन बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका था। उन्हें किस ऑफ द स्पाइडर वुमन, चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड और ब्रॉडकास्ट न्यूज के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments