Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Oscar 2024 : 22 साल की उम्र में दो बार ऑस्कर जीतकर बिली इलिश ने रचा इतिहास, तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

बिली इलिश और फिनेस ओकोनेल ने अंडर 30 या सबसे कम उम्र में दो बार ऑस्कर जीतने का इतिहास रच दिया

WD Entertainment Desk
सोमवार, 11 मार्च 2024 (12:01 IST)
Oscar Awards 2024: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान हो चुका है। इस साल फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने सबसे ज्यादा 7 ऑस्कर अपने नाम किए हैं। वहीं फिल्म 'पुअर थिंग्स' ने 4 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। इस बार 87 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा है। 22 साल की उम्र में बिली इलिश दो बार ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।
 
सिब्लिंग्स ‍बिली इलिश और फिनेस ओकोनेल को फिल्म 'बार्बी' के गाने 'वॉ वॉज आई मेड फॉर' के लिए बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। बिली और फिनीस ने सेरेमनी के दौरान इस गाने पर परफॉर्म भी किया। 22 साल की बिली इलिश और फिनेस ओकोनेल ने अंडर 30 या सबसे कम उम्र में दो बार ऑस्कर जीतने का इतिहास रच दिया है। 
 
इसके पहले ‍बिली और फिनीस को जेम्स बॉन्ड थीम सॉन्ग 'नो टाइम टू डाई' के लिए ऑस्कर मिला था। ऑस्कर जीतने के बाद बिली ने स्टेज पर इमोशनल स्पीच भी दी। उन्होंने कहा, मैं बहुत भाग्यशाली और सम्मानित महसूस कर रही हूं। आप सभी का धन्यवाद मुझे इतना प्यार देने के लिए और फिल्म 'बार्बी' के 'व्हाट वाज आई मेड फॉर' गाने को इतना पसंद करने के लिए।
 
इतना ही नहीं बिली इलिश फिल्म म्यूजिक का का 'ट्रिपल क्राउन' ऑस्कर, ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दो बार जीतने वाली पहली महिला भी बन गई हैं।
 
22 साल की बिली ने 87 साल पुराना इंडस्ट्री रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना दूसरा ऑस्कर जीता है। उन्होंने लुइस रेनर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो 28 साल की थीं, जब उन्होंने अपना दूसरा ऑस्कर जीता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments