Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नोटबुक एक्ट्रेस प्रनूतन ने बताई अपने नाम से सरनेम हटाने की वजह

Webdunia
नूतन की पोती, प्रनूतन फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। फिल्म में वो जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। प्रनूतन की दादी मां नूतन बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उनके पिता मोहनीश बहल भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं।


फिल्म नोटबुक सलमान खान के बैनर तले बन रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रनूतन ने फिल्मी अपने सफर की शुरुआत के बारे में बातें कीं और बताया कि उन्होंने अपने नाम से सरनेम क्यों हटाया। उन्होंने कहा कि 'जब मैंने 2016 में ऑडिशन्स में जाना शुरू किया था उस दौरान मैं अपना सरनेम नहीं लिखती थी। मैंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि मैं किसी भी तरह का कनेक्शन नहीं चाहती थी। 
 
प्रनूतन ने कहा कि मैं इस इंतेहान को बिना अपने पिता और दादीमां के दम पर पार करना चाहती थी। मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप एक्टर बनना चाहते हैं तो मेरा मानना है कि हमें एक प्रॉसेस फॉलो करना पड़ता है। प्रनूतन ने कहा कि उन्होंने कभी भी कोई सीमाएं निर्धारित नहीं की। एक एक्ट्रेस के तौर पर ऐसा करना ठीक भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर आपको फिल्म की कहानी पसंद आई है और आपको लगता है कि निर्देशक इस फिल्म पर अच्छा काम कर सकता है तो आपको आगे आना चाहिए। आप खुद को किसी एक तरह के रोल तक भी सीमित नहीं रख सकते।
 
 
फिल्म नोटबुक के बारे में बात करते हुए प्रनूतन ने कहा मैं साल 2016 से ऑडिशन्स कर रही थी। दरअसल उन्होंने मेरी तस्वीर ऑनलाइन देखी और उन्हें लगा कि मैं इस रोल के लिए सही हूं। उन्होंने मुझे बुलाया। नितिन सर टाक्समास्टर हैं और एक्टर्स से वे 100 फीसदी एफर्ट्स चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments