Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जया या रेखा नहीं, यह लड़की थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (11:18 IST)
amitabh bachchan birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिग बी ने अपनी अदाकारी और दमदार आवाज से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। 70-80 के दशक में अमिताभ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते थे। अमिताभ ने 1973 में उस वक्त की दिग्गज अदाकार जया बच्चन से शादी रचाई थी।

लेकिन अमिताभ और रेखा के रोमांस के किस्से भी इंडस्ट्री में छाए हुए थे। ऐसा कहा जाता है भले ही रेखा की शादी अमिताभ से नहीं हुई हो लेकिन वह उनके नाम का सिंदूर मांग में भरती हैं। लेकिन क्या आपको पता है बिग बी का पहला प्यार रेखा या जया नहीं बल्कि कोई ओर थीं।
 
खबरों के अनुसार अमिताभ के दोस्त दिनेश कुमार ने उनके पहले प्यार का खुलासा किया था। अमिताभ अमिताभ बच्चन ब्रिटेन कंपनी आईसीआई में काम करने वाली एक लड़की को दिल दे बैठे थे। ये उस वक्त की बात है जब अमिताभ ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था। वह जब कोलकाता में जॉब करते थे। उस दौरान उनके साथ ही एक लड़की भी काम किया करती थी, जिसका नाम चंदा था। 
 
उस दौरान अमिताभ उस लड़की के प्यार में पागल हो गए थे। वह चंदा के साथ शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी तो बिग बी नौकरी और कोलकाता, दोनों छोड़कर मुंबई आ गए थे। बाद में उस लड़की ने बंगाली फिल्मों के फेमस एक्टर से शादी रचा ली थी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments