Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नोरा फतेही का नया गाना 'छोड़ देंगे' हुआ रिलीज, अपने जबरदस्त डांस से एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

नोरा फतेही का नया गाना 'छोड़ देंगे' हुआ रिलीज, अपने जबरदस्त डांस से एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (16:38 IST)
नोरा फतेही कभी अपने डांस से तो कभी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं। नोरा फतेही के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। ओ साकी साकी, दिलबर जैसे कई डांस नंबरों के साथ फैंस को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही का नया गाना आ चुका है।

 
इस बार नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस तो किया ही है, साथ ही गाने में एक बदले की कहानी भी दिख रही है जो धोखा देने वाले एक लड़के से जुड़ी है। गाना टी-सीरीज की ओर से रिलीज किया गया है। जिसका शीर्षक 'छोड़ देंगे' है। इस म्यूजिक वीडियो ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है।
 
गाने में नोरा फतेही का लुक भी काफी कमाल का लग रहा है। इस वीडियो में वह बंजारन लुक में दिख रही हैं। इस गाने की शूटिंग राजस्थान में हुई थी। 'छोड देंगे' गाने के बोल योगेश दुबे ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो अरविंद खैरा ने डायरेक्ट किया है।
 
बता दें कि नोरा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2014 में आई फिल्म रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन से की थी। फिल्म सत्यमेव जयते (2018) के दिलबर में भी वह नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वह बटला हाउस (2019) के 'ओ साकी साकी' और स्ट्रीट डांसर 3 डी (2020) के गाने 'गर्मी' में अपने शानदार डांस को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'छोटी सरदारनी' में आने वाला है लीप, शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट