Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नो टाइम टू डाय का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?

नो टाइम टू डाय का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?
, शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (14:46 IST)
नो टाइम टू डाय एक बड़े बजट की फिल्म है जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जेम्स बॉन्ड एक लोकप्रिय किरदार है जिसे भारत में भी पसंद किया जाता है। अरसे से दर्शकों के लिए तरस रहे थिएटर्स वालों ने इस फिल्म से बहुत उम्मीद बांध कर रखी है। शायद जेम्स बॉन्ड के बहाने ही दर्शक सिनेमाघर में लौट आए। 
 
डेनियल क्रेग अभिनीत इस मूवी को भारत में अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी डब कर रिलीज किया गया है। पहले दिन फिल्म का दर्शकों ने खास स्वागत नहीं किया। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन दो से सवा दो करोड़ रुपये के आसपास रहा जो उम्मीद से कम है। फिल्म ने दक्षिण भारत में ही थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। 
 
माना कि इस समय दर्शक डरे हुए हैं। सिनेमाघर 50 प्रतिशत कैपिसिटी से चल रहे हैं। महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी भी बंद है, लेकिन इसके बावजूद यह कलेक्शन कम हैं। फिल्म को कम से कम 5 करोड़ रुपये के आंकड़े को तो छूना ही था। टिकट रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। 
 
जिस तरह से बेलबॉटम, चेहरे जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन किया है उससे सिनेमा वालों की चिंता बढ़ गई है। अब जेम्स बॉन्ड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है। दर्शकों के लिए सिनेमाघरों को और इंतजार करना होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन का माइलस्टोन किया पार