Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खेसारी लाल यादव से तंग आकर पवन सिंह ने दी थी आत्महत्या की धमकी, निरहुआ ने बताया किस्सा

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (15:53 IST)
भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच तनातनी देखने को मिल रही हैं। कभी खास दोस्त रहे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं।

 
हाल ही में जब पवन सिंह ने कहा कि जो लोग आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, मैं वहां पहले ही काम करके आ चुका हूं। इस पर खेसारी लाल ने कहा कि किसी भी कलाकार को शराब पीकर मंच पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच विवाद बढ़ने पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
 
खबरों के अनुसार निरहुआ ने कहा, हम सभी में काफी प्रेम है। हम कभी-कभी मिलते हैं, जैसे किसी अवॉर्ड फंक्शन, बर्थडे या फिर इवेंट में। खेसारी लाल को एक आदत है कि जब भी वे पवन भैया से मिलते हैं तो अपनी प्रॉपर्टी के बारे में ही बात करते हैं।
 
निरहुआ ने कहा, एक बार खेसारी कहीं पर शूटिंग करने गए थे, जहां पवन पहले से थे। जब खेसारी को इस बारे में पता चला तो वह पवन जी के रूम में पहुंच गए। खेसारी ने रूम में पहुंचते ही प्रॉपर्टी की बात शुरू कर दी। खेसारी बोले- भैयाजी मैं पानी के बीच में होटल बना रहा हूं।
 
निरहुआ ने बताया, इसके बाद पवन सिंह उठकर खिड़की के नजदीक गए बोल पड़े कि तू क्या चाहता है, मैं यहां से कूदकर जान दे दूं। पवन सिंह ने मजाक में यह भी कहा था कि सबको पता है कि इस समय कमरे में केवल खेसारी ही है।
 
निरहुआ ने कहा कि खेसारी जानबूझकर पवन सिंह को तंग करने के लिए इस तरह की बातें करते हैं। कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। पवन सिंह और खेसारी दोनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार माने जाते हैंl दोनों ने कई फिल्मों में काम किया हैl दोनों की कई म्यूजिक वीडियो भी लोकप्रिय हुए है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments