Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शादी के बंधन में बंधीं 'निमकी मुखिया' एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग, बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे

शादी के बंधन में बंधीं 'निमकी मुखिया' एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग, बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे
, बुधवार, 9 मार्च 2022 (15:55 IST)
टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' की एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक्ट्रेस माही विज के भाई शेखर मल्होत्रा के साथ गुरुद्वारे में फेरे लिए। भूमिका और शेखर की शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त शामिल हुए।

 
भूमिका गुरुंग और शेखर मल्होत्रा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दुल्हन के जोड़े में भूमिका गुरुंग जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं शेखर मल्होत्रा ने भी दूल्हे की शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं।

webdunia
भूमिका गुरुंग शादी के इस खास मौके पर पिस्ता कलर का लहंगा पहना। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन एमराल्ड ज्वैलरी से कंप्लीट किया। वहीं शेखर मल्होत्रा ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी। इसके साथ उन्होंने ग्रीन पगड़ी और शॉल कैरी की।
 
बता दें कि शेखर मल्होत्रा एक्ट्रेस माही विज के कजन ब्रदर हैं। बताया जा रहा है कि भूमिका गुरुंग और उनके पति शेखर मल्होत्रा अपने परिवार और दोस्तों के लिए जल्द ही पार्टी का भी आयोजन करेंगे। 
 
भूमिका गुरुंग के वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' से काफी फेम मिला। इसके अलावा वह 'वेडिंग एनिवर्सरी' और  'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं भूमिका के पति शेखर एक बिजनेसमैन हैं। वह रेस्टोरेंट चलाते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्मार्ट जोड़ी में मिल रहा है लोकप्रियता का फायदा : मोनालिसा