Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

न्यूटन नहीं है किसी फिल्म की कॉपी

Webdunia
डायरेक्टर अमित मसुरकर की शानदार फिल्म 'न्यूटन' हाल ही प्रदर्शित हुई हैं और दर्शकों का दिल जीत रही है। राजकुमार राव द्वारा अभिनीत इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजने का निर्णय भी ले लिया गया है, लेकिन रिलीज़ के दो दिन बाद ही यह खबर फैल गई कि 'न्यूटन' एक ईरानियन फिल्म सीक्रेट बैलेट की कॉपी है। 
 
इसे लेकर इंडस्ट्री में काफी बवाल भी मचा। 2001 में आई 'सीक्रेट बैलेट' का निर्देशन बाबाक पियानी ने किया था और इस फिल्म को भी काफी तारीफें मिली थी। न्यूटन के डायरेक्टर अमित मसुरकर ने जवाब दिया कि जब वो पहले दिन 'न्यूटन' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें किसी ने बताया था कि इसी तरह की कहानी पर एक फिल्म ईरान में भी बनाई जा चुकी है। उन्होंने 'सीक्रेट बैलेट' को टुकड़ों में देखा और उन्हें लगा कि उनकी फिल्म की कहानी काफी अलग है। सीक्रेट बैलेट में एक रोमांटिक ट्रैक भी है जबकि न्यूटन में ऐसा नहीं दिखाया गया है। 
 
फिल्म की नकल करने की खबर इसलिए फैली थी क्योंकि दोनों ही फिल्में चुनावी प्रक्रिया के आधार पर है और दोनों ही डार्क कॉमेडी फिल्म है। लेकिन असल में दोनों फिल्मों की विषय वस्तु और कहानी काफी अलग है। दरअसल 'सीक्रेट बैलेट' की कहानी 'न्यूटन' की तरह ही मिलती जुलती है जहां एक ईमानदार महिला एक दूर दराज के छोटे से आइलैंड में चुनाव कराना चाहती है। न्यूटन में राजकुमार राव का साथ असिस्टेंट कमांडेंट आत्मा सिंह देता है और 'सीक्रेट बैलेट' में महिला का साथ एक सैनिक देता है। लेकिन इसके आगे की कहानी और ट्रीटमेंट काफी अलग है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments