Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Neha Kakkar कभी जागरण में गाती थीं गाना, आज है इंडस्ट्री की टॉप सिंगर

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 6 जून 2024 (07:01 IST)
Neha Kakkar Birthday: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा कक्कड़ ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नेहा भले ही आज करोड़ों की मालकिन हो लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
 
नेहा कक्कड़ के परिवार की हालत इतनी खराब थी कि उनकी मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी। इसका खुलासा नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। नेहा ने बेहद ही कम उम्र से घर चलाने के लिए गाना शुरू कर दिया था। नेहा अपने पिता के साथ दिल्ली के आसपास जागरण में गाना गाती थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

नेहा ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। नेहा कक्कड़ को सबसे बड़ा ब्रेक 'इंडियन आइडल 2' से मिला। भले ही इस रियलिटी शो से वह जल्द ही एलिमिनेट हो गई, लेकि उन्हें पहचान जरूर मिल गई। इस शो के बाद उन्हें 'आई एम ए रॉकस्टार' से पहला ब्रेक ‍मिला। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने कई सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दिए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

सिंगिंग के अलावा, नेहा ने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'इसी लाइफ में...!' में एक्टिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा कक्कड़ 38 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments