Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मां बनने के 10 दिन बाद ही काम पर लौटीं नेहा धूपिया

मां बनने के 10 दिन बाद ही काम पर लौटीं नेहा धूपिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में मां बनी हैं। 18 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा बेटी के जन्म के महज 10‍ दिन बाद ही काम पर लौट चुकी हैं। 
 
नेहा डिलिवरी के बाद बिना ज्यादा ब्रेक लिए एक बार फिर काम पर वापसी करती देखी गईं। नेहा को एक ऐड की शूटिंग करते देखा गया। यह ऐड कपड़े के ब्रैंड का था। 
 
webdunia
नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
 
webdunia
नेहा अपने प्रोफेशनल लाइफ और कमिटमेंट्स को लेकर कितनी गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी से लग गया जा सकता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' की शूटिंग जारी रखी थी। 
 
नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल 10 मई को एक गुरुद्वारे में सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले इस कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में अंगद ने स्वीकार किया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

खान सरनेम हटा कर क्या मलाइका ने दिया अर्जुन से शादी का संकेत!