Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऋषि कपूर को कैंसर होने की बात सुन ऐसा हो गया था रणबीर कपूर का हाल

Webdunia
बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करा रहे हैं। साल 2018 में दिग्‍गज एक्‍टर ने अचानक ये बताकर अपने फैंस को चौंका दिया था कि वह इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। हालांकि तब उन्‍होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि उनको कौन सी बीमारी है। लेकिन जब बाद में फैंस को पता चला कि ऋषि कपूर को कैंसर हो गया है तब वे काफी परेशान हुए थे।


ऋषि कपूर के कैंसर की खबर सुनकर उनके फैंस तो परेशान हुए ही थे वहीं उनके बेटे रणबीर कपूर का क्या हाल था इस बारे में नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया। नीतू कपूर ने बताया कि इस गंभीर बीमारी से उबरने के लिए दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। रणबीर जब आए तो मैंने उससे कहा कि मैं तुमसे कुछ कहना चाहती हूं और मैंने उसे सबकुछ बता दिया।
 
ALSO READ: पीएम मोदी की मुहिम में शामिल हुई 'कुली नंबर 1' की टीम, प्लास्टिक फ्री हुआ फिल्म सेट
 
नीतू ने कहा कि यह सुनते ही रणबीर की आंखें आंसुओं से भर गईं। कुछ घंटों तक तो रणबीर यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थे फिर उन्होंने खुद को शांत किया और कहा, चलिए इसका सामना करते हैं। रणबीर कपूर उस वक्त तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने अपने पिता को लिया और न्यूयॉर्क चले गए।
 
इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि 'इलाज के दौरान रणबीर मुझसे 4 बार मिलने पहुंचे थे।' ऋषि कपूर ने नीतू के बारे में कहा, 'वो इस मुश्किल वक्त में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं। उनके साथ के बिना मैं कुछ भी नहीं कर सकता था।'
 
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि वो अगले महीने वापस देश लौट सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments