Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नव्या नवेली नंदा के हाथों का पास्ता खाकर नानी जया और अगस्त्य की आंखों में आ गए थे आंसू, बोले- क्या हमें मार डालोगी?

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (15:03 IST)
Navya Naveli Nanda Podcast: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड की फेवरेट स्टारकिड्स में से एक हैं। नव्या इन ‍दिनों अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पॉडकास्ट शो में नव्या अपनी नानी और मां श्वेता संग समाज में महिलाओं के समाने आने वाले मुद्दों पर बात करती हैं। 
 
इस पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में नव्या के साथ-साथ जया बच्चन और श्वेता ने बच्चन परिवार के फूड सीक्रेट बताए। साथ ही खुलासा किया कि परिवार में कुछ डिशेज का नाम घर के सदस्यों के नाम पर रखा गया है। इस दौरान नव्या ने बताया कि उन्हें तीखा खाना पसंद है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by What The Hell Navya (@wthn_official)

नव्या ने खुलासा किया कि एक बार उन्होंने इतना तीखा पास्ता बनाया जिसे खाकर नानी जया और भाई अगस्त्य नंदा की आंखों में आंसू आ गए थे। नव्या ने कहा, एक दिन, मैंने सोचा कि मैं आप दोनों (जया और अगस्त्य) के लिए पास्ता बनाऊंगी और वो मान गए। 
 
नव्या ने कहा, मैं गई और मैंने लहसुन और मिर्च के साथ पास्ता बनाया। मैंने इतनी ज्यादा लाल मिर्च डाली कि वो खाते नानी और अगस्त्य की आंखों से आंसू निकलने लगे। दोनों ने मुझसे कहा ‍कि क्या तुम हमें मारने की कोशिश कर रही हो। इतनी मिर्च डाली है। 

ALSO READ: Rubina Dilaik बनीं गोल्डन गर्ल, हॉट तस्वीरें हुईं वायरल
 
वहीं श्वेता नंदा ने बताया कि घर में शुरुआत से तरह-तरह की खाने की चीजें बनती रही हैं। लेकिन एक चीज हमेशा से फिक्स थी कि हफ्ते में एक दिन राजमा-चावल जरूर बनते थे। नव्या ने खुलासा किया कि उन्हें बैगन बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें नॉर्थ इंडियन फुड से ज्यादा बंगाली खाना पसंद है। 
 
इसके अलावा नव्या नवेली नंदा ने बताया कि उनके घर में जो शख्स जिस डिश को बनाने में एक्सपर्ट है, उस डिश का नामकरण उसी शख्स के नाम से है। उन्होंने कहा, घर की एक खासियत होती है और मैं एक ऐसी चीज जानती हूं, जिसे लोग हमारे घर पर खाना पसंद करते हैं - आलू छिलका। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक

सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज, अजय देवगन बोले- रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी

सीआईडी के नए सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज, दोस्त से दुश्मन बने अभिजीत और दया

एक्स हसबैंड रितिक रोशन के सामने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं सुजैन खान, सबके सामने किया किस

Bigg Boss 18 : सलमान खान ने लगाई करण वीर मेहरा की क्लास, बताया घर की ननद वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments