Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उदय चोपड़ा संग 5 साल तक रिलेशनशिप में थीं नरगिस फाखरी, बोलीं- मुझे इसका अफसोस है कि...

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (16:48 IST)
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर किसी न किसी सितारे की अफेयर्स या ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ सेलेब्स जहां अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करते हैं तो कुछ इसे प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हाल ही में कबूल किया कि वह एक्टर-निर्माता उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे। नरगिस 5 साल तक उदय चोपड़ा के साथ रिलेशन में थीं। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की बात नहीं स्वीकारी थी। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान नरगिस फाखरी ने कहा, उदय और मैंने 5 साल तक डेट किया और वो मुझे इंडिया में मिले सबसे खूबसूरत इंसान थे। मैं शायद पब्लि‍कली इस बात को कभी नहीं बताती क्योकि लोगों ने मुझे अपने रिश्ते को छुपाने लिए कहा था।
 
उन्होंने कहा, मुझे इसका अफसोस है क्योंकि मुझे पहाड़ की चोटियों से चिल्लाना चाहिए था कि मैं इतनी खूबसूरत आत्मा के साथ हूं। इंटरनेट और सोशल मीडिया बहुत नकली है और वहां के लोगों को पता नहीं चलेगा कि सच्चाई क्या है। अक्सर हम कुछ ऐसे लोगों को अपनी प्रेरणा समझ बैठते हैं जो बंद दरवाजों के पीछे वास्तव में बुरे होते हैं।
 
बता दें कि नरगिस और उदय चोपड़ा के डेटिंग की खबरें साल 2014 में आई थीं। लेकिन दोनों ने हर बार इससे इनकार किया। एक इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने कहा था, उदय और मैं एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन वो हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments