Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नागिन 6 में कौन बनेगी नागिन, मौनी रॉय या महक चहल

नागिन 6 में कौन बनेगी नागिन, मौनी रॉय या महक चहल
, मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (13:50 IST)
छोटे परदे पर नागिन शो बेहद लोकप्रिय है। सीजन खत्म होते ही दर्शक अगले सीजन का इंतजार करने लगते हैं। उत्सुकता इस बात को लेकर भी होती है कि नागिन का रोल कौन निभाएगा। 
शो की निर्माता एकता कपूर इशारा कर चुकी हैं कि नागिन 6 इस बार 6 जनवरी 2022 से शुरू होगा। साथ ही उन्होंने यह इशारा भी किया कि इस बार नागिन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम 'एम' से शुरू होगा और इसका सलमान से खास रिश्ता है। बस तब से लोगों के अनुमान शुरू हो गए हैं। 
मौनी जैसी 'नागिन' कोई नहीं 
एम से जो अनुमान सामने आए हैं उसमें महिमा मकवाना भी हो सकती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मौनी रॉय एक बार फिर नागिन के रोल में नजर आ सकती हैं। 
मौनी जैसी लोकप्रियता किसी और 'नागिन' को नहीं मिली। जहां तक सलमान से खास रिश्ते की बात है तो मौनी को सलमान बहुत पसंद करते हैं और अक्सर सलमान के शो 'बिग बॉस' में मौनी नजर आती हैं जहां सलमान उनसे ढेर सारी बात करते हैं। 
महक का दावा भी मजबूत 
वहीं शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महक चहल भी इस बार नागिन बन सकती है। वे बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। हाल ही में वे 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं। सलमान से अच्छी जान-पहचान है और उनका दावा सबसे मजबूत है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज फिर आगे बढ़ी, फरवरी में नहीं होगी रिलीज