Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एकता कपूर की 'नागिन' ने खरीदी लग्जरी कार, बॉयफ्रेंड संग लेने पहुंचीं डिलीवरी

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (13:27 IST)
'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं। तेजस्वी प्रकाश अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब तेजस्वी ने एक लग्जरी कार खरीदी है। वह 'ऑडी क्यू7' कार अपने घर लाई हैं। 
 
इस लग्जरी कार कि डिलीवरी लेने तेजस्वी के साथ उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी शोरूम पहुंचे थे। इस दौरान इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। तस्वीरों में तेजस्वी बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
 
वीडियो में तेजस्वी कार खरीदने के बाद पूजा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कार की आरती उतारी और नारियल फोड़कर शुभारंभ भी किया। इसके अलावा उनके बॉयफ्रेंड करण ने एक्ट्रेस की नई कार के साथ तस्वीरों को कैमरे में कैद भी किया।
 
तेजस्वी प्रकाश ने जो कार खरीदी है उनकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए हैं। इसके साथ ही तेजस्वी एक शानदार कार की मालकिन बन गई हैं। फैंस एक्ट्रेस की इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments