Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'नागिन 4' का प्रोमो वीडियो आया सामने, एकता कपूर की नई नागिन बनीं जैस्मिन भसीन

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (15:10 IST)
एकता कपूर का पॉपुलर शो 'नागिन' का चौथा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि नागिन 4 में निया शर्मा नजर आने वाली हैं। और अब इस शो की एक और नागिन से इंट्रोड्यूस कराया गया है।


टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की एकता कपूर के शो नागिन 4 में एंट्री हुई है। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो रिलीज कर एकता ने जैस्मिन का स्वागत किया है।
 
प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए एकता ने लिखा, 'नागिन की दुनिया में आपका स्वागत है जैस्मिन। नागिन भाग्य का जहरीला खेल।' प्रोमो में जैस्मिन नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं। वो ट्रैडिशनल अटायर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
ALSO READ: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज
 
नागिन 4 में निया शर्मा का नाम पहले ही कंफर्म हो गया था। अब जैस्मिन का भी नाम कंफर्म हो गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस सायंतनी घोष के भी शो में एंट्री लेने की खबरें हैं। 
 
जैस्मिन भसीन 'वो दिल तो हैप्पी है जी' और 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं। जैस्मिन की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। जैस्मिन के प्रोमो वीडियो रिलीज होने के बाद ये अटकलें भी शुरू हो गई हैं कि वो नेगेटिव किरदार में होंगी या पॉजिटिव।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments