Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोर्ट में पुलिस बोलीं- राज कुंद्रा को जमानत मिली तो भाग सकते हैं विदेश

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (15:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। वह लगातार जमानत की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है।

 
हाल ही में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज कुंद्रा की जमानत याचिका का मुंबई पुलिस ने विरोध किया है। पुलिस का कहना है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वह विदेश भाग सकते हैं। वह भारत के नागरिक भी नहीं है। उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाएगा।
 
खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा को जमानत नहीं देना चाहिए क्योंकि उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वो जमानत मिलते ही विदेश भाग सकते हैं। इसके अलावा समाज में गलत संदेश जाएगा और साथ ही इस बात का भी डर बना रहेगा कि वे अपराध फिर से हो सकता है।
 
लिस ने यह भी कहा कि केस में आरोप लगाने वाली महिलाएं काफी गरीब हैं और अगर राज कुंद्रा को छोड़ा जाता है तो वह अपने प्रभाव से सबूतों को नष्ट कर सकते हैं।
 
बता दें कि राज कुंद्रा की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी। उनका नाम ना चार्जशीट में था और ना ही एफआईआर में। चार्जशीट में नामित आरोपी जमानत पर बाहर हैं। मजिस्ट्रेट की अदालत ने पहले उनकी जमानत को खारिज करने में गलती की।पूरा आदेश अनुमानों पर आधारित है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments