Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यश राज फिल्म्स से पुलिस ने मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कांट्रेक्ट की कॉपी

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (12:56 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे के कारणों को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है। जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने 18 जून को यश राज फिल्म्स से सुशांत सिंह राजपूत और उनकी कंपनी के बीच हुए कांट्रेक्ट की कॉपी देने के लिए कहा है। 
 
यश राज फिल्म्स की ओर से कहा गया है कि वे जल्दी ही यह कॉपी सबमिट करेंगे। गौरतलब है सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी' की थी। 
 
पुलिस इस कांट्रेक्ट की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि किस तरह की शर्तें इसमें थी। 
 
सुशांत ने मरने के पूर्व कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। लेकिन कहा जा रहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस जानने की कोशिश में है कि आखिर वे डिप्रेशन में क्यों थे? 
 
पुलिस ने सुशांत की बिज़नेस मैनेजर श्रुति मोदी और पीआर टीम की राधिका निहलानी के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। 
 
श्रुति ने सुशांत के साथ जुलाई 2019 से 3 फरवरी 2020 तक काम किया। वे सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' के प्रमोशन में उनके साथ थी। 
 
34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments