Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' के खिलाफ डॉक्टर ने दर्ज कराई शिकायत, स्क्रीनिंग रोकने की मांग

Webdunia
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिर पर धूंआधार कमाई कर रही है। इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है और ये शाहिद के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। जहां करोड़ो लोग शाहिद की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस फिल्म का लगातार विरोध भी कर रहे हैं।


एक डॉक्टर ने इस फिल्म के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा है कि फिल्म डॉक्टरों को गलत ढंग से दिखाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार एक सर्जन का है जो शराब पीता है और ड्रग्स लेता है ताकि प्यार में दिल टूटने के बाद वह अपना गम भुला सके। शिकायत करने वाले डॉक्टर ने न सिर्फ मुंबई पुलिस को बल्कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी लेटर लिखा है।
 
इसके अलावा शिकायतकर्ता ने सूचना प्रसारण मंत्रालय, राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को भी फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए लेटर लिखा है। फिल्म की कहानी को लेकर भले ही विवाद को रहा हो, लेकिन शाहिद की एक्टिंग की इसमें जबरदस्त सराहना हो रही है। इसे उनकी अब तक की बेस्ट एक्टिंग माना जा रहा है।
 
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म कबीर सिंह का निर्देशक अर्जुन रेड्डी का भी निर्देशन कर चुके संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments