Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे पर लगा बलात्कार और गर्भपात का गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (11:38 IST)
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में बलात्कार करने और गर्भपात करवाने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले में मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली पर भी आरोप लगाए गए हैं।

 
यह आरोप फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक अभिनेत्री-मॉडल ने लगाया है। खबरों के अनुसार पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो महाअक्षय के साथ 2015 से रिलेशनशिप में थी और महाअक्षय ने उसे शादी का भरोसा भी दिलाया था। 

ALSO READ: रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद क्यों सिंगल हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब
 
पुलिस को दी गई इस लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि साल 2015 में महाअक्षय ने उसे अपने घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी, और उस दरम्यान महाअक्षय ने पीड़िता के बिना कन्सेन्ट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा। पीड़िता के मुताबिक महाक्षय 4 साल तक उनके साथ शारीरक संबंध बनाता रहा। बाद में जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला और जब वो नहीं मानी तो उसे कुछ अबॉर्शन पिल्स देकर अबॉर्शन भी करवा दिया।

महाक्षय के बाद पीड़िता ने उनकी मां योगिता का नाम इस FIR में दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार महाअक्षय की शिकायत के बाद उसे धमकाया था और मामले को रफादफा करने को कहा और फिर दबाव भी बनाया। इससे पहले जब महाअक्षय की शादी होने की खबर सामने आई थी, तब पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो वो मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो गई।
 
महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर या अन्य माध्यम से उसे चोट पहुंचाना) 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मामले को लेकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments