Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मिमी का ट्रेलर रिलीज : एक ऐसी लड़की की कहानी जो पैसा कमाने के चक्कर में बन जाती है सरोगेट मदर

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (13:56 IST)
कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस‍ फिल्म में पंकज त्रिपाठी और सई ताम्हणकर भी हैं। फिल्म का ट्रेलर हमें ना सिर्फ गुदगुदाता है बल्कि हंसाकर लोट-पोट भी करता है। निर्माता दिनेश विजन कहते हैं, “यह ट्रेलर फिल्म की तरह ही गर्मजोशी, उत्साह से भरा हुआ है। ‘मिमी’ हमारी पहली एक्सक्लूसिव ओटीटी रिलीज़ है। ‘मिमी’ के साथ, हम परिवारों के लिए उनके घरों में आराम से बैठकर देखने वाला एक अच्छा सिनेमा लाए हैं। हमें उम्मीद है कि कृति का प्यारा और हास्यपूर्ण अवतार ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को खुशी देगा।”
 
 
ट्रेलर में पंकज और कृति के बीच कुछ दमदार कॉमिक टाइमिंग को देखा जा सकता है, उनके बीच की नोकझोक और केमिस्ट्री आपको उत्साहित होने पर मजबूर कर देती है। यह हमें कहानी की एक दिलचस्प झलक भी देता है। एक उत्साही और बेपरवाह लड़की की अद्वितीय कहानी, जो जल्दी पैसा कमाने के लिए सरोगेट मदर बन जाती है। जब उसकी योजना अंतिम क्षण में बिगड़ जाती है, तो क्या सब कुछ खत्म जाता है? आगे क्या होता है? मिमी का ट्रेलर हमें निश्चित रूप से फिल्म के बारे में कई अनुमान लगाने के लिए मजबूर कर देता है!
 
जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन द्वारा प्रस्तुत, मैड्डॉक फिल्म्स द्वारा नि‍र्मित, लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित, कृति सनन, पंकज त्रिपाठी और साई ताम्हणकर द्वारा अभिनीत, ‘मिमी’ की 30 जुलाई 2021 से जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments