Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'मेरी आशिकी तुमसे ही' एक्ट्रेस स्मृति खन्ना बनीं मां, घर आई नन्ही परी

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (19:39 IST)
लॉकडाउन के बीच टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम स्मृति खन्ना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
 
इस तस्वीर में स्मृति ने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है। स्मृति के साथ उनके पति भी बैठ हुए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी राजकुमारी आ चुकी है।' स्मृति और गौतम पैरंट्स बनकर काफी खुश हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति के पति गौतम ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। वे सुरक्षित अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, हम जुहू (मुंबई) में रहते हैं और हॉस्पिटल खार में है। लॉकडाउन के बीच हमने अकेले ही अस्पताल जाने का फैसला लिया और हम दोनों सुरक्षित वहां पर पहुंच गए। देशभर में लॉकडाउन है और मैं खुश हूं कि सब कुछ ठीक से हो गया।
 
बीते साल दिसंबर के महीने में स्मृति खन्ना का बेबी शॉवर हुआ था। इस दौरान ही स्मृति खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
 
बता दें कि गौतम गुप्ता और स्मृति खन्ना को टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में साथ काम करते-करते प्यार हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2017 में शादी कर ली थी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments