Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी' : कभी हार न मानने में यकीन रखते हैं तुषार दल्वी, बोले- सतत प्रयास ही हल

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (16:22 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी' ने हर एपिसोड के साथ अपने दर्शकों को एक नैतिकता की दिशा में आगे बढ़ाया है। इस शो का नया ट्रैक, साईं के वचन 'जैसा भाव रहा जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मन का' पर केंद्रित है, जिसमें युवा उर्वशी (वैष्णवी प्रजापति) को दिखाया गया है।

 
उर्वशी एक नर्तकी बनने की इच्छा रखती है, लेकिन उसके चाचा अक्सर उसे हतोत्साहित करते हैं, क्योंकि उन्हें उर्वशी के पेशे का चुनाव पसंद नहीं है। इस शो में दिखाए गए मूल्य सभी कलाकारों के साथ-साथ विशेष रूप से तुषार दल्वी के जेहन में गूंजते हैं, जो साईं बाबा की भूमिका निभा रहे हैं।
 
इस शो में उर्वशी का किरदार एक युवा, जोशीली लड़की का है, जो कभी अपने सपनों को नहीं छोड़ती। इस विचार से प्रेरित होकर, तुषार दलवी बताते हैं, जीवन में अक्सर ऐसे पल आते हैं, जब हम निराशा महसूस करते हैं और असफलताओं से हारकर पीछे हट जाते हैं। हालांकि, अपने सपनों को ध्यान में रखते हुए, राह पर बने रहने से बहुत-से लोगों ने अपने लक्ष्य हासिल किए हैं, और हमें जीवन में उसी का पालन करना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि कभी हार न मानने का जज़्बा हमें जीवन में वाकई बहुत आगे ले जाता है। हर वो शख्स जिसने मुझे कभी प्रभावित किया है, वो संघर्ष की पृष्ठभूमि से आता है लेकिन वे अंततः जीवन में कुछ कर दिखाने में में कामयाब रहे हैं। प्रेरणा की ये कहानियां मुझे आगे बढ़ाती हैं।
 
तुषार आगे कहते हैं, जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग जब आगे बढ़ते हैं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि इन सबके बावजूद एक दिन सबकुछ ठीक हो जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments