Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'मास्टरशेफ इंडिया 8' को मिला अपना विनर, जूस की दुकान चलाने वाले मोहम्मद आशिक ने जीती ट्रॉफी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (13:03 IST)
MasterChef India 8 Winner: 'मास्टरशेफ इंडिया 2023' को अपना विनर मिल गया है। 8 हफ्तों तक यह शो चला और इस दौरान कंटेस्टेंट चुनौतियों के अनुसार स्वादिष्ट खाना बनाते नजर आए। हर कड़ी चुनौती को पार करते हुए 24 साल के मोहम्मद आशिक ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। 
 
इस शो को विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और पूजा ढींगरा जज कर रहे थे। शो के कंटेस्टेंट्स को लगातार इन जजेस का मार्गदर्शन मिलता रहा। मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया का आठवां सीजन जीत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। 
 
मोहम्मद आशिक को ट्रॉफी के साथ एक कोट और 25 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली। वहीं नंबी जेसिका ने दूसरा और रुखसार सईद ने तीसरा स्थान हासिल किया। सूरज थापा भी फिनाले एपिसोड का हिस्सा बने। 
 
विजेता बनने के बाद मोहम्मद आशिक ने कहा, मैं मास्टरशेफ इंडिया पर अपनी तूफानी यात्रा के लिए बेहद आभारी हूं। एलिमिनेशन का सामना करने से लेकर ट्रॉफी हासिल करने तक, हर पल एक गहरा सबक था। इस अनुभव ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है और इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतना अवास्तविक लगता है।
 
मोहम्मद आशिक कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। मास्टरशेफ बनने से पहले वह अपने गांव में कुलुक्की हब नामक जगह पर एक जूस की दुकान चलाते थे। मोहम्मद आशिक को खाना बनाने का काफी शौक है, जिसकी वहज से वो मास्टरशेफ इंडिया में पहुंचे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments