Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' के लिए चुनी गई मराठी फिल्म के समर्थन में आगे आईं जैकलीन फर्नांडिस

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को चैतन्य तम्हाने की 'द डिसाइपल' के समर्थन में आगे आते देखना अविश्वसनीय है। लगभग 20 वर्षों के बाद, वेनिस फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता में जगह बनाने वाली यह मराठी फिल्म पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने देश को गौरवान्वित महसूस करवाया है।

 
यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और उन्हें बधाई देने के लिए आगे आने वाली जैकलीन पहली मैनस्ट्रीम एक्टर हैं। एक अच्छी कहानी, ग्रहणशील दर्शक और जैकलीन जैसी प्रभावशाली अभिनेत्री के समर्थन के साथ, क्षेत्रीय सिनेमा को आगे बढ़ने और वैश्विक प्रभाव पैदा करने में मदद मिलती है। 
 
जैकलीन अच्छी कहानी का हिस्सा बनना चाहती हैं और ऐसे क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने में विश्वास रखती हैं जिन्हें अन्यथा वह समर्थन नहीं मिलता है जिसके वे हकदार होते हैं।
 
इस प्रतियोगिता में एंट्री के साथ 'द डिसाइपल' कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। उनमें से एक यह है कि इस फिल्म को अपनी पहुंच के कारण विशेष रूप से बॉलीवुड से अधिक समर्थन की आवश्यकता है। ऐसा करने से यह सिनेमा के मंच को अधिक स्वीकार्य बनाता है।
 
ऐसे में, सोशल मीडिया पर जैकलीन की विशाल फैन फॉलोइंग के साथ, उनका समर्थन निश्चित रूप से सभी का ध्यान फिल्म की तरफ आकर्षित करने में सफल रहेगा।
 
जैकलीन भीतर से भी एक खूबसूरत शख्सियत है जो उनके मानवीय कार्यों में बखूबी नज़र आता है। फिर चाहे जागरूकता बढ़ाने के लिए कोविड सर्वाइवर से बातचीत करना हो या पशु कल्याण का समर्थन करना, जैकलीन ने हमेशा उन लोगों के प्रति अपना समर्थन बढ़ाया है जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments