Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हादसे में मराठी एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, पानी में डूबी कार

हादसे में मराठी एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, पानी में डूबी कार
, बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (11:34 IST)
Photo - Instagram
मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का एक हादसे में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार गोवा में ईश्वरी की कार गहरे पानी में जा गिरी। कार में एक्ट्रेस के दोस्त शुभम देगड़े भी मौजूद थे। इस हादसे में दोनों का निधन हो गया।
 
बताया जा रहा है‍ किहाल ही में ईश्वरी और शुभम सगाई भी हुई थी। अगले महीने दोनों की शादी तय हुई थी। लेकिन शादी से पहले ही दोनों इस दुनिया से चल बसे हैं। गोवा के अंजुना बीच के रास्ते में उनकी कार अनियं‍त्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए बागा-कळंगुट के नाले में गिर गई।
 
शुभम और ईश्वरी कार के सेंट्रल लॉक के कारण गाड़ी में फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शुभम और ईश्वरी देशपांडे को गाड़ी से निकालकर उन्हें फर्स्ट एड देने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। 
 
खबरों के अनुसार गोवा पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस और उनके दोस्त जिस कार से जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना से एक रात पहले वह किसी क्लब में गए थे। 
 
ईश्वरी मराठी सिनेमा में एक नामी चेहरा थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया। उन्होंने हाल ही में अपनी एक मराठी और एक हिन्दी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मनोरंजन जगत की 2 बड़ी कंपनियों का हुआ विलय