Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

47 साल की उम्र में भी बेहद फिट और हॉट हैं मंदिरा बेदी, शेयर की बिकिनी तस्वीरें

47 साल की उम्र में भी बेहद फिट और हॉट हैं मंदिरा बेदी, शेयर की बिकिनी तस्वीरें
Photo : Instagram
एक्ट्रेस और एंकर मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मंदिरा इन दिनों मालदीव में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में मंदिरा ने अपने हॉलीडे के दौरान की कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।


47 साल की उम्र में भी मंदिरा काफी हॉट है। जिसके सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में दिख रहा है। तस्वीर में मंदिरा ने रेड बिकिनी पहनी हुई हैं। इस तस्वीर में उनके एब्स साफ नजर आ रहे है।

समुद्र किनारे खड़ी मंदिरा बेदी इस तस्वीर में शानदार लग रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं अपने दिन को इससे अच्छा और क्या बना सकती हूं जिसमें सूरज की किरणें और समंदर दोनों साथ हैं। इससे ज्यादा खुश कर देने वाली जगह और कहां होगी।'
 
webdunia
Photo : Instagram
इसके अलावा मंदिरा ने एक पिंक बिकिनी में भी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मंदिरा ने कैप्शन में लिखा 'जब आप सन बेड को ही अपना घर बना लेंगे तो पीछे मुड़कर देखना मुश्किल है।' 
 
मंदिरा पिछले साल भी बेटे और पति के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं। मंदिरा जल्द ही प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस वजह से कुंआरे हैं सलमान खान, नहीं किया आज तक किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज