Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mamta Kulkarni ने टॉपलेस फोटोशूट करके मचा दी थी सनसनी, बतौर मॉडल शुरू किया था करियर

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में रिलीज फिल्म 'तिरंगा' से की

WD Entertainment Desk
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (14:03 IST)
Mamta Kulkarni Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 52 साल की हो गई हैं। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकणी ने वर्ष 1991 में तमिल फिल्म 'ननबरगल' से अपने सिने करियर की शुरुआत की। ममता कुलकर्णी की मां ने एक अखबार में मॉडलिंग एजेंसी का एड देखा। ममता को लेकर उनकी मां एड एजेंसी के दफ्तर गईं। बाद में ममता कुलकर्णी ने मॉडलिंग में खूब नाम कमाया।
 
ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में रिलीज फिल्म 'तिरंगा' से की। राजकुमार और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने 'मेरा दिल तेरे लिए' में काम किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी। 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर ममता कुलकर्णी चर्चा में आ गई थीं।
 
वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'आशिक आवारा' ममता कुलकर्णी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गई। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘करण-अर्जुन’ ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। 
 
वर्ष 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी रिलीज हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में ममता कुलकर्णी और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 
 
वर्ष 1996 में रिलीज राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत 'कोई जाये तो ले आये' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने नसीब, चाइना गेट, छुपा रुस्तम, किला जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा। ममता कुलकर्णी इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments