Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग अपनी ड्रीम वेडिंग का किया खुलासा

मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग अपनी ड्रीम वेडिंग का किया खुलासा
, बुधवार, 6 नवंबर 2019 (11:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। उनकी तस्वीर हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर छा जाती है। कुछ समय पहले मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने दोनों की रोमांटिक तस्वीर शेयर करके जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।


अब मलाइका अरोरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। इस इंटरव्यू में मलाइका ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। मलाइका ने अपनी शादी के बारे में भी खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। 
मलाइका ने ने नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' मे कहा कि 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 
 
webdunia
इसके अलावा मलाइका ने बताया कि अर्जुन को लगता है कि वह उनकी अच्छी फोटो नहीं क्लिक करती हैं। उन्होंने कहा, वो सोचते हैं कि मैं उनकी काफी बेकार फोटो क्लिक करती हूं। बल्कि वो मेरी अच्छी फोटो खींचते हैं और उसके मुकाबले में मेरी क्लिक की हुई फोटो वाकई में फेल होती है।

मलाइका अरोरा ने यह भी बताया कि 'अर्जुन कपूर हर तरह से परफेक्ट हैं लेकिन पैसे संभालने के मामले में वो कुछ खास नहीं हैं।
मलाइका और अर्जुन अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो पर कमेंट कर प्यार जताते रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Housefull 4 के Box Office पर HIT होने के 4 कारण