Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मलाइका अरोरा की बिगड़ी तबीयत, 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के फिनाले से बाहर

मलाइका अरोरा की बिगड़ी तबीयत, 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के फिनाले से बाहर
, शनिवार, 8 जनवरी 2022 (10:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी फैमिली के कई मेंबर बीते दिनों कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। अर्जुन इन दिनों होम क्वारंटीन है। वहीं वह उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा की तबीयत भी खराब हो गई है। मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। 

 
जल्द ही इस शो का फिनाले आने वाला है, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से मलाइका ने फिनाले वीकेंड का हिस्सा नहीं होने का फैसला किया है। अर्जुन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मलाइका ने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था, जो निगेटिव आया था, लेकिन अब मलाइका की तबीयत खराब होने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया है। 
 
खबरों के अनुसार शो से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मलाइका कोविड-19 पॉजिटिव नहीं है। उन्होंने टीम के साथ दो दिनों तक की शूटिंग की है। इस दौरान मलाइका खुद को कमजोर महसूस कर रही थीं। हम सभी इस समय कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं ऐसे में मलाइका ने आगे की शूटिंग करने से साफ मना कर दिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

43 साल की हुईं बिपाशा बसु, अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत जीते हैं कई अवॉर्ड्स