Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अर्जुन कपूर को अब तक भुला नहीं पाई हैं उनकी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा

अर्जुन कपूर को अब तक भुला नहीं पाई हैं उनकी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने स्पैनिश फुटबॉल लीग 'ला लिगा' के साथ एक स्पेशल टाई-अप किया है ताकि वे देश में फुटबॉल को प्रमोट कर सकें। ऐसे में अर्जुन कपूर ने हाल ही में शानदार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ शाम बिताई और उनकी मुलाकात की एक पिक्चर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। 
 
अर्जुन की इस फुटबॉल स्टार के साथ पिक्चर पोस्ट करते ही लाईक्स की बाढ़ आ गई। हालांकि इस खबर में खास बात यह है कि इस पिक्चर को लाइक करने वाली लिस्ट में बॉलीवुड की फैशन और फिट एक्ट्रेस मलाइका अरोरा भी शामिल थीं। मलाइका अरोरा के पिक्चर लाइक करते ही यह एक बड़ी खबर बन गई। 
 
दरअसल लंबे समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के अफेयर की खबरें चली आ रही थीं। यहां तक कि अरबाज खान और मलाइका अरोरा के 18 साल की शादी के बाद तलाक लेने की बात पर भी अर्जुन को ही जिम्मेदार माना जा रहा था। सभी का कहना था कि अर्जुन की वजह से ही मलाइका अपनी यह शादी तोड़ रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात पर प्रतिक्रिया नहीं दी। 
 
 
एक बार अरबाज और मलाइका ने यह भी बयान दिया था कि किसी तीसरे इंसान की वजह से हम अलग नहीं होंगे। साथ ही मलाइका भी कई बार बोल चुकी हैं कि अर्जुन सिर्फ उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ कोई रिलेशनशिप नहीं है। खबर यह भी थी कि पापा बोनी कपूर ने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने का कहा है लेकिन फिर भी अर्जुन उनसे कई बार उनके अपार्टमेंट जाते रहते हैं। 
 
हालांकि सूत्र के अनुसार अर्जुन और मलाइका अरोरा अब अलग हैं ताकि इस बात को ज़्यादा बढ़ावा ना मिले। लेकिन अर्जुन की इस पिक्चर पर मलाइका अरोरा के लाइक ने इस चर्चा को एक बार फिर हवा दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'सुपर 30' से रितिक रोशन की एक और तस्वीर हुई वायरल