Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मलाइका अरोरा ने शेयर की ब्लैक कलर की ड्रेस में हॉट तस्वीरें, अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

मलाइका अरोरा ने शेयर की ब्लैक कलर की ड्रेस में हॉट तस्वीरें, अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
, गुरुवार, 5 मार्च 2020 (17:04 IST)
Photo : Instagram
मलाइका अरोरा अपने स्टाइल और लुक्स के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। हाल ही में मालइका ने ब्लैक ड्रेस में एक फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है।

 
मलाइका अरोरा इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। बंधे बाल उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। मलाइका की इन तस्वीरों पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। उनके फैंस उन्हें गॉर्जियस ब्लैक ब्यूटी जैसे खिताब दे रहे हैं। 
 
webdunia
Photo : Instagram
खास बात तो यह है कि मलाइका की इन तस्वीरों पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अर्जुन ने कमेंट किया, 'Woah.' इसके साथ ही एक्टर ने मलाइका की फोटो पर फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया।
 
मलाइका अरोरा बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। वेस्टर्न लुक हो या ट्रेडिशनल, मलाइका हर तरह के आउटफिट में काफी खूबसूरत लगती हैं। उनके लुक्स के अलावा लोग एक्ट्रेस के डांस के भी दीवाने हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आलिशान घर से कम नहीं है शाहरुख खान की वैनिटी वैन, जानें क्या है इसकी खासियत