Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिल्म 'थप्पड़' फिल्म के जरिए निर्माताओं ने सभी महिलाओं को दिया एक विशेष ट्रिब्यूट

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (06:40 IST)
तापसी पन्नू अभिनीत अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' के ट्रेलर ने रिलीज़ के साथ ही सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है और इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।


फिल्म के दमदार ट्रेलर में तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत एक महिला का सफर दिखाया गया है, जो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती है।
 
इस फिल्म के जरिए निर्माताओं ने सभी महिलाओं को ट्रिब्यूट दिया है। इसका एक उदाहरण फिल्म के क्रेडिट्स में देखने मिला जिसमें सभी निर्माताओं ने अपनी माताओं का नाम शामिल किया है और उन्हें एक विशेष ट्रिब्यूट दिया है।

ALSO READ: अगर रोहित शेट्टी बनाएंगे 'चेन्नई एक्सप्रेस' का सीक्वल तो ये होगी स्टार कास्ट
 
फैंस से ले कर सेलेब्स हर कोई फिल्म की सरहाना कर रहा है। अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं द्वारा घरेलू हिंसा को बर्दाश्त नहीं करने के मजबूत संदेश के लिए ट्रेलर की प्रशंसा की जा रही है जिसमें एक 'थप्पड़' सब कुछ बदल देता है।
 
फिल्म में तापसी पन्नू, रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी। 'आर्टिकल 15' के साथ प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करने के बाद, अनुभव सिन्हा एक अन्य फिल्म के साथ वापसी कर रहे है। अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत 'थप्पड़' 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments