Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत रत्न मदर टेरेसा की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, पोस्टर हुआ लांच

Webdunia
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। अब इन बायोपिक फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है।  प्रदीप शर्मा, नितिन मनमोहन, गिरीश जौहर और प्राची मनमोहन मिलकर भारत रत्न मदर टेरेसा की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।


इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा फिल्म मेकर्स ने इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर की है। इस फिल्म का नाम 'मदर टेरेसा: द संत' है। फिल्म की कहानी सीमा उपाध्याय ने लिखी है और सीमा ही इस फिल्म का डायरेक्शन भी करेंगी। 
 
भारत रत्न मदर टेरेसा का किरदार कौन सी अभिनेत्री निभाएंगी इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकरी नहीं मिल नहीं पाई है। लेकिन खबर के मुताबिक, बॉलीवुड और हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को इस फिल्म में कास्ट किया जाएगा। इस बायोपिक के लिए कुछ समय पहले सिस्टर मैरी प्रेमा पैरिक के साथ मेकर्स ने खास मुलाकात की है।
 
मदर टेरेसा की जिंदगी पर इससे पहले भी कई डॉक्युमेंट्री और फिल्में बनाई जा चुकी हैं। सीमा उपाध्याय इस बायॉपिक को हिंदी में बनाएंगी। सीमा ने बताया कि वे मदर टेरेसा की कहानी पिछले तीन साल से लिख रही हैं। वे उनके जीवन के उन पहलुओं को सामने लाएंगी जिनके बारे में लोगों को कम पता है। फिल्म 2 घंटे की होगी। सितम्बर-अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments